{"_id":"64175979da994831a80774f4","slug":"haridwar-blast-dehradun-won-t20-trophy-bijnor-news-c-14-1-160183-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - हरिद्वार धमाका देहरादून ने जीती टी-20 ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - हरिद्वार धमाका देहरादून ने जीती टी-20 ट्रॉफी
Mon, 20 Mar 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली और देहरादून के लिए खास -- -
- एनआईआईटी में हुआ नजीबाबाद टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल
फोटो-19एनजेडबी04आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर हरिद्वार धमाका क्लब देहरादून ने सहगल क्लब दिल्ली को पराजित कर जीती। एनआईआईटी खेल मैदान में आयोजक मो. शाहिद के नेतृत्व में नजीबाबाद क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
फाइनल मुकाबला हरिद्वार धमाका क्लब देहरादून और सहगल क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार धमाका क्लब की टीम ने यशपाल डागर की 109 रन की पारी के साथ निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 269 रन बनाए। टीम की ओर से विशाल ने 49, परमवीर ने 48 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से जियाउलहक, संदीप और फैजान ने दो-दो विकेट लिए।
एंपायर अमित और मो. नदीम की देखरेख में खेले गए फाइनल में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहगल दिल्ली की टीम राहुल की गेंदबाजी के चलते 16.5 ओवर में मात्र 180 रन पर सिमट गई। दिल्ली की ओर से प्रिंस ने 48 और सागल अनवर ने 42 रन बनाए। हरिद्वार धमाका के राहुल ने पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
मुख्यअतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके अग्रवाल, हाजी फैसल, इंजी. अवनीश अग्रवाल ने विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की नगद धनराशि और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि पूनम अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, मो. जाहिद, मो. दिलशाद, मो. शाहिद ने टीम ने टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरिज प्रवीण सौलंकी, टॅर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जियाउलहक, मैच ऑफ द मैच यशपाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण में अहमर खान, मो. वसीम, प्रशांत तेवतिया, राजेश तागरा, मो. अहसान, मो. अरशद उपस्थित रहे।