फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hanuman Chalisa recited in protest against objectionable remarks

Bijnor News: बिजनौर में डेंगू पॉजिटिव मिला दिल्ली का युवक

Thu, 19 Sep 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa recited in protest against objectionable remarks
-बिजनौर के मोहल्ला भारत विहार में अपनी ससुराल आया था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर में एक रोगी को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद मलेरिया विभाग की टीम ने संक्रमित मरीज के घर के आसपास एंटीलार्वा का छिड़काव कर दिया। जिस मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई है, वह दिल्ली का रहने वाला है, जो अपने रिश्तेदारी में बिजनौर आया था।

मोहल्ला भरत विहार में ससुराल में आया दिल्ली निवासी युवक बीमार हो गया। इसके बाद उसने निजी पैथ लैब में जांच कराई। लैब की ओर से सूचना पोर्टल पर अपडेट कर दी गई। पोर्टल पर डेंगू मरीज मिलने की सूचना पर जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय की टीम सतर्क हो गई।
विज्ञापन

टीम को भारत विहार स्थित आवास पर भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। साथ ही परिवार के लोगों की भी जांच हुई। परिवार के किसी अन्य सदस्य में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। इनके घर में भी लार्वा की ब्रीडिंग तो नहीं हो रही यह चेक किया गया। मरीज का स्वास्थ्य अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में रैपिड फीवर सर्वे में अन्य कोई ऐसे लक्षणों वाला रोगी नहीं मिला। कुछ जलभराव वाले स्थलों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। इस वर्ष अब तक दो डेंगू रोगी मिल चुके हैं।

----
वर्जन::
जिस मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है, वह दिल्ली का रहने वाला है। यहां अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कर दिया गया है। साथ ही निगरानी की जा रही है।
....मंजूषा गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed