जरूरतमंदों की मदद के लिए बढे़ हाथ
मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली के मुस्सेपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से प्रबंधक रोबिन वर्मा ने जरूरतमंदों को राशन किट बांटीं। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायाब तहसीलदार राजीव यादव, नगरपालिका परिषद के ईओ सुुरेंद्र प्रताप, राजस्व अधिकारी विपिन चौहान ने नगर क्षेत्र के जरूरतमंदों के साथ हॉट स्पॉट घोषित किए गए क्षेत्रों में जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध कराई गई। वहीं, एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के विकास आर्य, श्रीराम सेवा ट्रस्ट के निशित ऐरन, गौरव बजाज, सुधीर कुमार, जय गुुरु देव सेवाधाम ट्रस्ट कोतवाली की ओर से प्रशासन को नगर और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में राशन वितरण के लिए भोजन और नाश्ते के पैकेट दिए गए।