Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Handloom industry in Bijnor district

जिले में दम तोड़ रहा है हथकरघा उद्योग

Wed, 30 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Handloom industry in Bijnor district
नहटौर में पावर हैडलूम पर कपड़ा तैयार करता कारीगर। - फोटो : BIJNOR
जिले में दम तोड़ रहा है हथकरघा उद्योग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में हथकरघा उद्योग दम तोड़ता नजर आ रहा हैं। कोई भी कपड़ा अब विदेश को निर्यात नहीं हो रहा है। देश में ही कपड़ा बेचा जा रहा है। उद्योग चलाने वालों को इससे मुनाफा नहीं हो रहा है। ये ही वजह है कि यह उद्योग अब सिमटने के कगार पर है। ये हाल रहा था तो बाकी बचे कारखाने भी बंद हो जाऐगे।
जिले में 20 साल पहले शहर से गांव तक हथकरघा उद्योग थे। इन उद्योगों से खूब कपड़ा तैैयार करके देश व विदेश को निर्यात किया जाता था। इस उद्योग से सूती कपडे़ खूब बनाए जाते थे। इन कपड़ों की खूब मांग रहती थी। जिले के नहटौर, स्योहरा, झालूू, खारी, किरतपुर समेत कई जगह गांव व शहरों में ये उद्योग चलते थे। ये उद्योग तो 20 साल पहले बंद हो गए। कुछ गांव देहात ऐसे रहे जहां एक -दो जगह ये अब भी चलते है। बाकी जगहों पर देसी करघों की जगह पावर हैडलूम ने ले ली। पावर लूम शुरूआत में तो खूब पनपे। उद्योग चलाने वालों ने खूब कमाई की। देश से विदेश तक इन उद्योगों का कपड़ा निर्यात होता था। जिले में करीब पावर हैंडलूम के 100 से ज्यादा कारखाने थे, जो अब सिमट कर केवल 36 रह गए हैं।
विज्ञापन

जीएसटी ने बिगाड़ा कारोबार का गणित
जिले में इन उद्योगों में बनने वाला कपड़ा विदेशों में निर्यात होना बंद हो गया है। देश में ही इनकी खपत हो रही है। उद्योग से जुडेे़ लोगों की माने तो देश में कपड़ा बेचने से अब मुनाफा नहीं हो रहा है। जितने पैसों में कपड़ा तैयार हो रहा है। उतने पैसों में ही बेचा रहा है। जीएसटी लगने के बाद इस उद्योग पर भारी मार पड़ी है। ये ही हाल अगर रहा तो चल रहे पावर लूम भी बंद हो जाएंगे। उद्योग चलाने के लिए कारीगरों का भारी टोटा है। साथ ही जो टैक्स बढ़ा है उसने भी इस उद्योग की कमर तोड़ रखी हैं। बुनकर एशोसिएशन के अध्यक्ष मकसूद अहमद के मुताबिक पावर हैंडलूम भी अब जिले में दम तोड़ रहा है। उद्योग चलाने वालों को कोई मुनाफा नहीं हो रहा। अगर सरकार ने इस उद्योग की ओर ध्यान नहीं दिया तो ये जल्द ही खत्म हो जाएगा। नहटौर में उद्योग चलाने वाले नदीम मकसूद के मुताबिक जीएससी लगने के बाद इस उद्योग पर भारी आफत आई है। पहले तो देश में कपड़े के खरीदार ही नहीं बचे। जो खरीदार हैं भी वे कपड़ा लेने कें बाद छह महीने तक भुगतान नहीं कर रहे है। जिला खादीग्रामोद्योग अधिकारी अजय अग्रवाल के मुताबिक जिले में पावर हैंडलूम की 36 इकाई चल रही है। सभी इकाई ठीक काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ों की डिमांड घटने से हुआ नुकसान
फेब इंडिया की मुंबई, बंगलूरू, दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में ब्रांच हैं। पावर हैंडलूम उद्योग से बने पर्दे, कुर्ते, बेड कवर व अन्य कपड़े यहां के व्यापारी खरीदते थे। पहले अगर ये एक लाख मीटर कपड़ा खरीदते थे तो अब पांच हजार मीटर ही खरीदते हैं। आलम ये है कि इसका भुगतान भी छह माह में किया जाता है। ऐसे में उद्योग चलाने वालों के सामने भारी संकट रहता है। पावर हैंडलूम उद्योग में बने शॉल, स्कार्फ दिल्ली, कश्मीर, बिहार और गुजरात समेत कई प्रदेशों में जाते हैं। पर कोई मुनाफा नहीं हो रहा है। समय के साथ इनकी डिमांड भी घट रही है। उद्योग चलाने का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed