{"_id":"61e0761b20ecf0434e4ce200","slug":"hand-pump-installed-from-mla-fund-was-uprooted-bijnor-news-mrt5733235147","type":"story","status":"publish","title_hn":"उखड़वा दिया था विधायक निधि से लगा हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उखड़वा दिया था विधायक निधि से लगा हैंडपंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उखड़वा दिया था विधायक निधि से लगा हैंडपंप
अचल चौधरी
बिजनौर। ईमानदारी और जनता की सेवा करने की नजीर विधायक रामस्वरुप बना गए, ऐसा अब संभव नहीं है। मास्टर रामस्वरुप ने अपने घर की दहलीज के सामने विधायक निधि से लगाए गए हैंडपंप को उखड़वा दिया था। जिसे जरुरत वाले मोहल्ले में लगाया गया। दरअसल विधायक की पत्नी को दूर से पानी भरकर लाता देख जल निगम ने उनकी निधि से हैंडपंप लगाया था।
साल 1993 में नजीबाबाद सीट से मास्टर रामस्वरुप जनता दल के समर्थन से माकपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। कस्बा साहनपुर के रहने वाले मास्टर रामस्वरुप के घर हैंडपंप नहीं था। उनकी पत्नी कस्बे में करीब दो सौ मीटर दूर खड़े हैंडपंप से पानी भरकर लाती थी। उस वक्त माकपा के जिला सचिव रहे रामपाल सिंह उनके किस्सों को याद करते हैं, बताते हैं कि उनके घर और आसपास हैंडपंप नहीं था। विधायक रामस्वरुप लखनऊ गए हुए थे। इसी दौरान जलनिगम ने उनकी विधायक निधि से घर के सामने हैंडपंप लगा दिया। विधायक रामस्वरुप लखनऊ से लौटे तो इंडिया मार्का हैंडपंप लगा देखा। पत्नी से मालूम किया तो उन्होंने बताया कि हैंडपंप की जरुरत है, दूर से पानी लाना पड़ता है। इस पर बिना वक्त गवाएं जल निगम के अधिकारियों को हैंडपंप उखाड़ने के निर्देश दिए। उस हैंडपंप को उखाड़कर साहनपुर मेेें ऐसी जगह लगाया गया जहां ज्यादा जरुरत थी। बाद में कई सालों तक विधायक की पत्नी दूर से ही पानी भरकर लाती रहीं। मास्टर रामस्वरुप तीन बार विधायक रहे, लेकिन अपना पक्का मकान नहीं बना सके। मृत्यु के समय भी उनके खाते में करीब तीन लाख रुपया ही था।
डीएम से बोले, कमीशन आता है आपके पास
माकपा के जिला सचिव रहे रामपाल बताते हैं कि विधायक निधि से सड़कें बन रही थीं, जिस पर विधायक रामस्वरुप ने ठेकेदारों से कहा कि कोई गड़बड़ नहीं होगी। ठेकेदारों से कमीशन की बात पता लगी। जिस पर विधायक रामस्वरुप तत्कालीन डीएम से मिले और बोले, एक प्रतिशत कमीशन आता है आपके पास। मेरी निधि से बनने वाली सड़क में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सामने ही बोल दिया था, कि भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है सिस्टम।
विज्ञापन
सिर्फ एक बार पत्नी को कराई हवाई यात्रा
साल 2000 के आस पास की बात रही होगी। विधायक रामस्वरुप की पत्नी ने हवाईजहाज में बैठने की इच्छा जाहिर की। उस वक्त विधायक रामस्वरुप पत्नी के संग लखनऊ में थे। जिस पर उन्होंने लखनऊ से दिल्ली तक हवाई सफर कर पत्नी की इच्छा पूरी की। उनकी पत्नी अपना छोटा हुक्का प्लेन में ले गई थी। हालांकि सादगी की वजह से हवाई यात्रा में सुरक्षाकर्मियों ने हुक्का साथ ले जाने दिया।