{"_id":"66536f0aa1ddf8fd3e0671df","slug":"half-of-the-city-lost-electricity-for-four-hours-consumers-remained-worried-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-124299-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आधे शहर की चार घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आधे शहर की चार घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता रहे परेशान
विज्ञापन
बिजनौर में आवास विकास बिजलीघर का निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एसई निरंजन कुमार सिंह व एसडीओ प
-ग्रामीण क्षेत्र में बेपटरी बिजली से लोग परेशान, सिंचाई व्यवस्था प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सूर्यदेव की तपिश से दिन का तापमान 42 डिग्री पहुंच रहा है, तो रात का पारा भी 29 से 30 के बीच रह रहा है। दिनरात भीषण गर्मी से बिजली की मांग बढ़ रही है, तो लोड अधिक होने फाल्ट, तकनीकी कमी से कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है। शनिवार रात फिर आवास विकास बिजलीघर में तकनीकी कमी आने से चार घंटे बिजली गुल रही।
भीषण गर्मी और बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती का ग्राफ बढ़ रहा है। गांवों में शाम और रात में कई घंटे की रोजाना कटौती हो रही है। निजी नलकूपों के फीडरों पर दस घंटे की जगह आठ घंटे बिजली आपूर्ति हो रही। आवास विकास बिजलीघर के अवर अभियंता उमेश अग्रवाल ने बताया कि बीती रात तकनीकी कमी से आने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। जल्द सही करके आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया था।
आपूर्ति सुचारू रखने को सड़कों पर उतरे अफसर
शहर व देहात में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने को विद्युत अफसर दिन ही नहीं रात में फील्ड में उतरे हुए हैं। अधीक्षण अभियंता निरंजन कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम, एसडीओ सदर प्रदीप कुमार ने शहर के बिजलीघरों का निरीक्षण किया। वहां बिजलीघरों तकनीकी मशीनों, आपूर्ति, शेड्यूल, लोड आदि देखा और वहां कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रात में एसडीओ प्रथम प्रदीप कुमार ने बिजलीघरों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति में लो-वोल्टेज की समस्या
नजीबाबाद शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती बढ़ रही है। साहनपुर बिजलीघर से जुड़े टाउन-1 फीडर को औसतन 16 घंटे और 132 केवीए उपसंस्थान से जुड़े फीडर को 18 से 20 घंटे बिजली मिल रही है। आपूर्ति में लो-वोल्टेज होने से जनजीवन प्रभावित है। नांगलसोती, मंडावली, भागूवाला क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विद्युत कटौती हो रही।