{"_id":"590f6dbc4f1c1b9e08851124","slug":"half-in-village-rajarampur-night-crocodile","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव राजारामपुर में आधी रात को घुसा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव राजारामपुर में आधी रात को घुसा मगरमच्छ
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 08 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
राजारामपुर के लोगों द्वारा बांस में बांधा गया मगरमच्छ।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गंगा किनारे बसे गांव राजारामपुर में शनिवार रात मगरमच्छ घुस आया। गांव में मगरमच्छ को देखकर अफरा-तफरी फैल गई। गांववालों ने पुलिस की मदद से किसी तरह मगरमच्छ को पकड़ा और वापस गंगा में छोड़ा।
सुरेश कुमार रात करीब 12 बजे कुत्तों के भौंकने पर गांव के बाहर पहुंचे तो मगरमच्छ देखा। कुत्तों ने उसको घेर रखा था। सुरेश ने शोर मचाया तो काफी ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी तो उन्होंने सुबह आने की बात कहकर टाल दिया। इस बीच मगरमच्छ गांव के ही एक मकान में घूस गया।
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। दरोगा सुभाष सिंह, सिपाही सचिन कुमार व हरेंद्र रात करीब एक बजे पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को एक डंडे से रस्सी से बांध दिया। सुबह करीब पांच बजे मगरमच्छ को किनारे पर ले जाकर गंगा में छोड़ा गया।