फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Half-burnt body found in forest, animal ate meat, police said leopard killed, forest department said murder

Bijnor: जंगल में मिला अधजला शव, जानवर ने खाया मांस, पुलिस बोली तेंदुए ने मारा, वन विभाग बोला हत्या

Thu, 29 Aug 2024 09:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 29 Aug 2024 09:13 PM IST
सार

गांव बागड़पुर के जंगल में करीब 46 वर्षीय ब्रजपाल सैनी उर्फ डब्बू का अधजला शव मिला है। तेंदुए ने मारा या हत्या है, इस पर पेंच फंस गया है। 

विज्ञापन
Half-burnt body found in forest, animal ate meat, police said leopard killed, forest department said murder
शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर के जंगल में करीब 46 वर्षीय ब्रजपाल सैनी उर्फ डब्बू का अधजला शव मिला। पुलिस गुलदार के हमले में मौत होने की बात कह रही है। वहीं, वन विभाग इसे हत्या का मामला बता रहा है। मरने वाले की चमड़ी जगह-जगह झुलसी हुई थी।
विज्ञापन

 

गांव बागड़पुर निवासी गोपाल सिंह सैनी का पुत्र ब्रजपाल सिंह मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार देर शाम उसका शव गांव के पास ही गन्ने के खेत में मिला। शव को जानवर द्वारा खाया हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह का कहना है कि गुलदार के हमले से व्यक्ति की मौत हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसडीओ ज्ञान सिंह का कहना है कि गले या शरीर पर गुलदार के पंजों या दांत के निशान नहीं मिले। यदि गुलदार होता तो गर्दन पकड़कर मारता। ऐसा लग रहा है कि किसी ने हत्या कर शव डाला है। बाद में शरीर का कुछ हिस्सा किसी जानवर ने खा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed