फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Haldaur CHC will be Hi-Tech on the lines of Medical College

मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर हाईटेक होगी हल्दौर सीएचसी

Thu, 15 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Haldaur CHC will be Hi-Tech on the lines of Medical College
मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर हाईटेक होगी हल्दौर सीएचसी
विज्ञापन

बिजनौर। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो हल्दौर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित होगा। इसके लिए वैल्यू फर्स्ट मुंबई की कंपनी एवं एनजीओ दीक्षा फाउंडेशन ने अपने खर्च पर 22 लाख रुपये की लागत से सेंट्रलाइज ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए जिला प्रशासन से एग्रीमेंट किया है। अफसरों की मानें तो यह सुविधा इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगी।
कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था के लिए सरकार के साथ-साथ एनजीओ भी आगे आने लगे हैं। जिले में कोविड हॉस्पिटल के लिए चयनित किये गए 30 बेड के अस्पताल में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन लगाने की बात कही गई है। यदि ऐसा हुआ तो हल्दौर क्षेत्र के साथ-साथ जिले भर के लोगों को इसका काफी फायदा होगा। अभी तक का नई तकनीक का जिले में यह पहला ही ऑक्सीजन प्लांट होगा। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. पीआर नायर ने बताया कि सेंट्रलाइज ऑक्सीजन के जरिए अस्पताल में जितने भी बेड होते हैं, उनमें ऑक्सीजन की सप्लाई आसानी से होती है, इससे सिलिंडर लगाने की आवश्यकता नहीं होती। सभी को निर्बाध रूप से बराबर मात्रा में उत्पादन के अनुसार सप्लाई मिलती रहती है।
विज्ञापन

कोट
वैल्यू फर्स्ट कंपनी और दीक्षा फाउंडेशन के साथ एग्रीमेंट हो चुका है। इस माह के अंत तक या फिर अगले माह के पहले पखवाड़े में ही काम शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में हल्दौर सीएचसी सेंट्रलाइज ऑक्सीजन प्लांट के लिए इसका चयन किया गया है। अगर यह सफल रहा तो और सीएचसी पर इसी तरह से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रमादित्य सिंह मलिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/,एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed