{"_id":"620bf352d0db1d252f10c4f5","slug":"had-there-been-only-three-more-votes-history-would-have-been-made-bijnor-news-mrt5771164138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ तीन वोट और पड़ते तो इतिहास बन जाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ तीन वोट और पड़ते तो इतिहास बन जाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ तीन वोट और पड़ते तो इतिहास बन जाता
अचल चौधरी
बिजनौर। जिले की नगीना विधानसभा क्षेत्र का छोटा सा गांव है भवनपुर कला। यूं तो यह नगीना विधानसभा क्षेत्र में है लेकिन इस गांव ने नजीर लिख दी है मतदान करने में। जिले में इस गांव ने शहरी इलाकों को ही नहीं पछाड़ा बल्कि दूसरे गांव के लिए भी आईना दिखाने का काम किया है। जी हां, अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सभी रिकार्ड तोड़ दिए। सौ फीसदी मतदान का आंकड़ा सिर्फ तीन वोटों से दूर रह गया है। दरअसल तीन महिलाएं मतदान नहीं कर सकी। गांव के एक एक पुरुष ने मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी दर्ज कराई।
नगीना तहसील के गांव भवनपुर कला (भीमपुरा) में सिर्फ 379 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष हैं 194 और महिला मतदाता 185 मतदाता हैं। सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। जिसमें गांव वालों ने ऐसा उत्साह दिखाया कि दूसरे सभी गांव और शहरी बूथों के रिकार्ड तोड़ दिए। गांव का एक भी पुरुष मतदान से वंचित नहीं रहा। सभी 194 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि तीन महिलाएं चूक गईं। सिर्फ 182 महिलाएं ही मतदान कर सकीं। अगर तीन और महिलाएं मतदान कर देती तो आंकड़ा सौ फीसदी को छू जाता। (संवाद)
नगीना विधानसभा के टॉपटेन बूथ
बूथ कुल मतदाता मतदान फीसदी
बादशाहपुर माईदास 460 390 84.78
जीजीआईसी किरतपुर कक्ष पांच 932 810 86.91
कसौर 1089 915 84.02
राजकीय पद्घति आश्रम अमाननगर 815 698 85.64
प्रा.वि. नूरअलीपुर भगवंत कक्षा एक 834 701 84.05
खानपुर 581 490 84.34
झलरी 566 473 83.57
ककड़पुर 738 639 86.59
भवनपुर कला 379 376 99.21
बेगमपुर चायमल 562 471 83.81
नगीना में इन बूथों पर रहा सबसे कम मतदान
बूथ कुल मतदाता मतदान फीसदी
किरतपुर बूथ नं. 44 810 366 45.19
अकबराबाद बूथ नं. 193 960 417 43.44
कोतवाली बूथ नं. 231 1124 515 45.82
कोतवाली बूथ नं 232 1203 481 39.98
शेखपुर तुर्क बूथ नं 237 1058 489 46.22
एचआईसी नगीना बूथ 333 1138 523 45.96
करौंदा पचदू प्रा. वि. बूथ नं 339 1062 441 41.53
हरगांव चांदन प्रा. वि. बूथ नं 373 940 408 43.40
हकीकतपुर गंगावाली बूथ नं 388 751 283 37.68
निजामपुर देवसी बूथ नं 391 639 295 46.17