फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gurudev and became champion Niraj

गुरुदेव और नीरज बने चैंपियन

Sat, 13 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gurudev and became champion Niraj
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय परिषदीय स्कूलों की जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गुरुदेव और कुमारी नीरज, प्राथमिक वर्ग में इंद्रसेन, सुमैया चैंपियन बने। जबकि सामूहिक चैंपियनशिप पर ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल ने कब्जा किया।
विज्ञापन



 शुक्रवार को हुई क्रीड़ा प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के बालिका वर्ग में समूह गान में बगदाद अंसार की टीम प्रथम, गजरौला शिव की टीम दूसरे स्थान पर रही। वालीबॉल में बगदाद अंसार प्रथम और आसफाबाद चमन की टीम दूसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक में महजबी, मंतशा, दीपा और गोला फेंक में नीरज, महजबी और समरीन क्रमश: प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि बालक वर्ग के गोला फेंक में शोभित सिंह, आजम, जीशान प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। योगा प्रतियोगिता में सरकथल माधो की टीम प्रथम और मोहम्मदपुर देवमल की टीम दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में गुरुदेव, साजिद, छवि, 400 मीटर दौड़ में अमित, जीशान, अंकित, 600 मीटर दौड़ में अमित, हिमांशु, अंकित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन



खो-खो प्रतियोगिता में मोहम्मदपुर देवमल की टीम प्रथम, किरतपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में साक्षी, फिरोजा और सिमरन, 400 मीटर में सिमरन, सुमैया, राखी, कबड्डी में मोहम्मदपुर देवमल की टीम प्रथम रही। बालकवर्ग की 50 मीटर दौड में पिंटू, नितिन ,अमान, 400 मीटर दौड़ में पिंटू, गुलफाम , दीपांशु क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह में आदर्श बाल विद्या पब्लिक स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । इस मौके पर बीएसए प्रमोद कुमार शर्मा, बीईओ शिव कुमार, शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर यादव, जिला समन्वयक रामवीर सिंह, सलीमबेग पी सी चक्रवर्ती ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए पी के शर्मा ने बताया कि विजयी खिलाड़ी 18 फरवरी से मुरादाबाद में शुरू होने वाली मंडल स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सभी टीमों के प्रभारियों और बीईओ को मंडल की क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी कराने को कहा। प्रतियोगिता कराने में व्यायाम शिक्षक ज्ञान सिंह, उमा अग्रवाल, तरनजीत कौर, संतोष यादव, शिक्षक कुड़वा सिंह, अतीक दानिश, अमीर नहटौरी, ताजीवीर सिंह, मुकेश त्यागी, अंगजीत सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed