फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gulmar's post mortem

भोगपुर में मारे गए गुलदार का आईवीआरआई बरेली में हुआ पोस्टमार्टम

Tue, 07 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gulmar's post mortem
नजीबाबाद के भोगपुर में मारे गए गुलदार का फाईल फोटो। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। वन विभाग नजीबाबाद के डीएफओ की उपस्थिति में आईवीआरआई बरेली में मृत गुलदार का पोस्टमार्टम किया गया। स्कूली छात्र प्रशांत को मौत के घाट उतारने के बाद भीड़ ने गुलदार को गन्ने के खेत में घेरकर मार दिया था।
विज्ञापन

बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, साहनपुर प्रभारी रेंजर शीशपाल सिंह, एसीएफ प्रदीप कुमार भोगपुर में सोमवार की शाम ग्रामीणों की भीड़ द्वारा मारे गए गुलदार के शव को लेकर आईवीआरआई बरेली पहुंचे। मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा की उपस्थिति में मंगलवार की दोपहर बाद बरेली में आईवीआरआई के डॉ. अभिजीत पावड़े, डॉ. करिकलन की टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया। डीएफओ ने बताया कि आईवीआरआई बरेली की टीम एक सप्ताह के भीतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराएगी। नर गुलदार की अनुमानित उम्र 6 से 7 वर्ष होने की बात कही गई है। उधर वन विभाग ने भीड़ द्वारा गुलदार को मारे जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रथम दृष्टया कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------------------
साहनपुर रेंजर की ओर से दर्ज होगी रिपोर्ट
नजीबाबाद। भोगपुर में स्कूली छात्र प्रशांत को निवाला बनाने वाले गुलदार को भीड़ द्वारा मारे जाने के मामले में डीएफओ ने साहनपुर के रेंजर गजेंद्र यादव को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। डीएफओ डा. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
गुलदार को मारने की जांच नहीं होगी आसान
नजीबाबाद। वन विभाग और प्रशासन के लिए भोगपुर में गुलदार को भीड़ द्वारा मारे जाने की घटना गले की फांस बन गई है। लाइसेंसी हथियारों से गुलदार को गन्ने के खेतों में मारे जाने के समय डीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी गांव में मौजूद थे। गुलदार की हत्या के संबंध में फिलहाल वन विभाग भीड़ द्वारा घटना को अंजाम देने की रिपोर्ट दर्ज करा रहा है। गुलदार अनुसूची प्रथम का जीव है। गुलदार तथा किसी भी अनुसूची प्रथम के जीव को मारना वाइल्ड लाइफ के अंतर्गत संगीन अपराध की श्रेणी में आता है। वन विभाग और पुलिस के लिए भोगपुर में गुलदार को मारने की घटना की जांच आसान नहीं होगी। डीएम रमाकांत पांडेय पहले ही कह चुके हैं कि जनाक्रोश दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में गुलदार मारा गया। यदि कोई व्यक्ति संज्ञान में आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

------------------------
वन विभाग की कार्रवाई से दहशत में है ग्रामीण
नजीबाबाद। वन विभाग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई से भोगपुर तथा आसपास के ग्रामीणों में भय व्याप्त है। प्रशांत की मौत के बाद गुलदार को मौत के घाट उतारने की घटना में कई ग्रामीणों के हाथों में लासेंसी बंदूक, लाठी-डंडे से गुलदार को घेरने, फायरिंग होने आदि की वीडियो सोशल मीडिया पर घटना के तत्काल बाद वायरल हुईं थी। ग्रामीणों ने हालांकि गुलदार के आदमखोर होने के बाद उसको मारने का कदम उठाया लेकिन वन विभाग इस कार्रवाई को कानूनन अपराध की श्रेणी में ले रहा है। डीएफओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि फिलहाल भीड़ द्वारा गुलदार को मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed