{"_id":"64d53823ae097075c80b8765","slug":"guldars-terror-is-not-stopping-attacked-the-woman-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-8795-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अफजलगढ़ - नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, महिला पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अफजलगढ़ - नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, महिला पर किया हमला
Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
- जिले में गुलदार के खौफ को लेकर अघोषित कर्फ्यू के हालात
- शाम ढलते ही गांव देहात की सड़कों पर पसर जाता है सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/अफजलगढ़। जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, अब गुलदार ने घास काटने खेत पर पहुंची महिला पर हमला कर दिया। हालांकि महिला बाल बाल बची। उधर गुलदार के खौफ को लेकर जिले में अघोषित कर्फ्यू के हालात बन गए हैं। शाम ढलते ही गांव देहात की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। रात में बाइक सवार सड़कों पर चलने से ही परहेज कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव आसफाबाद चमन निवासी ज्योति, अमरकली, लीलावती सोना, हरकली, जयवती सोमवती और चुन्नी देवी आदि खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी। तभी घास काट रही महिलाओं के सामने दो गुलदार आ धमके। इसी दौरान एक गुलदार ने घास काट रही ज्योति 36 वर्ष पत्नी अनिल पर झपट्टा मार दिया। गुलदार के हमले से महिला तो बाल-बाल बच गई, लेकिन उसके कपड़े फट गए। मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। तभी मनोज, पंकज, यामीन प्रधान, पुरन सिंह, सुनील व जगदेव आदि आ गए। उन्होंनें लाठी डंडे फटकार गुलदारों को जंगल में खदेड़ा। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़कर जंगल में छुड़वाने की मांग की है।
जिले में गुलदार का आतंक ऐसा बना हुआ कि शाम ढलते ही गांव देहात ही नहीं बल्कि मुख्य सड़कों पर भी सन्नाटा पसर जाता है। बाइक सवार तो देर शाम के बाद सड़कों पर चलने से परहेज कर रहे हैं। उधर गांव देहात में लोगों ने खुले में सोना बंद कर दिया है। लोग चारदीवारी या घर के अंदर ही सो रहे हैं।
विज्ञापन
गुलदार ने बकरी को बनाया निवाला
छाछरी मोड़। क्षेत्र के गांव खेड़ा, ननुपुरा, बाजीदपुर कड़ापुर, झाल, उलेढा ,मांगी, पुट्ठा आदि में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा है। गांव खेड़ा में एक बछिया को पिछले दिनों गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। कड़ापुर में गुलदार अपनी दस्तक दे रहा है। पिछले दिनों उलेढा में भी एक वाल्मीकि की बकरी को निवाला बनाया है। वन विभाग द्वारा पगचिह्न की जांच की गई, जिसके आधार पर बाघ होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग के सीओ मुकेश सिंह गौतम ने कड़ापुर के जंगल में पिंजरा लगवा दिया है। ग्राम प्रधान विनीत कुमार का कहना है गांव में गुलदार किसी ना किसी को प्रतिदिन दिखाई दे रहा है।