फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar's body found in village Firozpur

Bijnor News: गांव फिरोजपुर में मिला गुलदार का शव

Thu, 31 Aug 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Guldar's body found in village Firozpur
नहटौर के ग्राम फिरोजपुर के जंगल में गुलदार का शव मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अ​धिकारी व
गले पर जख्म के निशान, मिट्टी उखड़ी होने पर जताई गई आपसी संघर्ष की आशंका
विज्ञापन

मृतक गुलदार की उम्र तीन साल, इस साल यह चौथी मौत


संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। गांव फिरोजपुर में गुलदार का शव मिला है। वन विभाग ने गले पर जख्म के निशान और आसपास मिट्टी उखड़ी होने पर आपसी संघर्ष की आशंका जताई है। गुलदार की उम्र करीब तीन साल बताई है। इस साल में यह चौथे गुलदार की मौत होने का मामला सामने आया है।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव फिरोजपुर निवासी उपेंद्र कुमार पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल जा रहे थे। उन्होंने गांव के ही वीरेंद्र कुमार पुत्र लीला सिंह के खेत के सामने चकरोड़ में गुलदार का बच्चा देखा। शोर मचाकर भगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। नजदीक जाकर देखा तो गुलदार का शव पड़ा होने का पता लगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर धामपुर गोविंद राम गंगवार, वन दारोगा लखमीचंद मौके पर पहुंचे और गहनता से जांच की। इस दौरान भाकियू तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जैनेंद्र कुमार चौहान आदि भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेंजर गोविंद राम गंगवार से पिंजरा लगवाने की मांग की। रेंजर ने उन्हें पिंजरा लगवाने का भरोसा दिलाया। वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन दारोगा लखमीचंद ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब तीन साल है। मौके पर मिट्टी उखड़ी पड़ी होने, घास गिरी होने तथा गले पर जख्म होने से प्रथम दृष्टया मामला आपसी संघर्ष का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही काफी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed