{"_id":"6251d660945900367f658507","slug":"guldar-was-killed-in-the-battle-for-supremacy-bijnor-news-mrt583887445","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व की जंग में मारा गया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व की जंग में मारा गया गुलदार
विज्ञापन
नगीना रेंज के गांव राजोपुर सादाता के जंगल में मिला गुलदार का शव।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्चस्व की जंग में मारा गया गुलदार
कोतवाली देहात (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर के जंगल में एक गुलदार मृत अवस्था में मिला। गुलदार को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार की मौत का कारण आपसी लड़ाई से होने का अनुमान लगाया है। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जंगल में वर्चस्व के लिए दो गुलदार में संघर्ष हुआ होगा, जिसमें एक की मौत हो गई। मरने वाले गुलदार के मुंह पर पंजे और दांतों के निशान हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर तथा राजोपुर सादात के जंगल में जब किसान सुबह अपने खेत पर जा रहे थे, तब उन्हें एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया। मृत गुलदार को देखने के लिए मौके पर भीड़ लग गई। मृत गुलदार की सूचना भाजपा नेता रवि प्रजापति द्वारा पुलिस तथा वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तथा वन विभाग की टीम ने मृत गुलदार के शव को उठाया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला दो गुलदारों में वर्चस्व की लड़ाई का लग रहा है। गुलदार के गर्दन के पास कुछ निशान भी दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग करके आसपास दूसरे गुलदार की तलाश की, लेकिन उन्हें दूसरे गुलदार का कोई सुराग नहीं मिला। दूसरे गुलदार की खबर सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय पर खेतों में काफी काम चल रहा है। ऐसे में घायल गुलदार किसानों पर हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने दूसरे गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग की टीम गुलदार के शव को अपने साथ ले गई। गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा । डीएफओ डॉ.अनिल पटेल ने बताया कि चोट के निशान देखकर प्रतीत हो रहा है कि आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत हुई है।