फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar trapped in a cage in village Harewali

Bijnor News: गांव हरेवली मेें पिंजरे में फंसा गुलदार

Sun, 03 Mar 2024 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Guldar trapped in a cage in village Harewali
शिव मंदिर के निकट एक माह पूर्व लगाया था पिंजरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मंडावली (बिजनौर)। गांव हरेवली में लगाए गए पिंजरे में एक महीने बाद गुलदार फंस गया। सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने गुलदार को अपने साथ ले गए।
गांव हरेवली में खेतों पर लगातार गुलदार दिखाई दे रहा था। इससे ग्रामीण में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव के शिव मंदिर के निकट एक माह पूर्व पिंजरा लगाया था। शनिवार की रात गुलदार पिंजरे में फंस गया। मंदिर के पुजारी सोनूनाथ ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी विभाग और पुलिस को दी।
सूचना पर सामाजिक वानिकी के रेंजर महेश गौतम, डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह, दरोगा नितीश और मंडावली थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डिप्टी रेंजर ने बताया कि गुलदार को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुलदार को घने वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


गुलदार ने बछड़े को निवाला बनाया

शेरकोट। ग्राम हादकपुर में गुलदार ने किसान महेंद्र सिंह के घेर में बंधे बछड़े को हमला कर मार दिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर निवाला बना लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगा कर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed