फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar the woman wounded

गुलदार ने महिला को घायल किया

Mon, 13 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
सहसपुर में क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में पशुओं के लिए जारा लेने जा रही महिला को गुलदार ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। महिला की चीख सुनकर आए कुत्तों ने गुलदार पर हमला किया तो वह भाग निकला। जख्मी हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में पहले भी कई बार गुलदार लोगों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन

ग्राम मकसूदपुर निवासी राकेश देवी (40 वर्ष) पत्नी लेखराज सिंह सोमवार सुबह करीब दस बजे घर से चारा काटने के लिए निकली। कोलासागर के जंगल में पहुंचते ही पीछे से अचानक आए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। अप्रत्याशित हमले से खौफजदा महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला की चीख सुनकर कुत्ते भी उधर दौड़े और गुलदार पर हमला कर दिया। गुलदार ने कुत्तों को भी घायल कर दिया। इस दौरान लोगों को खेतों में दौड़कर आता देख गुलदार भाग निकला। चिकित्सक ने बताया कि महिला के हाथ और पैर पर पंजे के निशान हैं। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है। स्थानीय  लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले पास के ही गांव महमूदपुर व          गंगाधरपुर में गुलदार दिखा था। इस संबंध में वन रेंजर प्रताप सिंह सैनी से कई बार प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हरेवली में गांव रामनगर गोसाई के किसानों का कहना है कि हाथियों के झुंड ने उनकी गन्ने की कई बीघा ज्यादा फसल को बर्बाद कर दिया है। किसानों ने वन विभाग से फसल के हो रहे नुकसान की महंगाई के हिसाब से भरपाई करने की मांग की है। चेताया है कि यदि उनकी बात को नहीं माना गया तो रेंजर के खिलाफ प्रदर्शन होगा। 

गांव के किसान आनंद सिंह, रामपाल सिंह, कमल सिंह, मगन सिंह, शेर सिंह मुन्नू सिंह , चंद्रपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने काफी लागत लगाकर गन्ने की फसल की पैदावार की थी। पर हाथियों के झुंड ने उनकी फसल को बर्बाद कर दिया है। हाथियों का झुंड जिस खेत में घुस जाता है उसे पूरी तरह से नष्ट कर डालता है। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से हाथियों आबादी क्षेत्र में रोकने की मांग की है। चेताया है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसान वन विभाग के अधिकारियों का घेराव कर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed