फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar showing with cubs in Rasulpur

रसूलपुर में शावकों के साथ दिखा गुलदार

Tue, 07 Jan 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Guldar showing with cubs in Rasulpur
अफजलगढ़(बिजनौर)। गांव रसूलपुर व आसपास के क्षेत्र में गुलदार का खौफ है। खेतों में किसानों का काम करना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को मादा गुलदार को उसके दो शावकों को देख किसान जंगल से भाग निकले। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ वनों में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव के धर्मपाल सिंह का कहना है कि वह गांव के ही सईद अहमद के खेत में विजेंद्र, योगेंद्र, शीला, गुड्डी, सुमित्रा आदि के साथ वह गन्ना कि छिलाई करा रहे थे। इस दौरान एक गुलदार अपने दो शावकों के साथ गन्ने के खेत में दिखाई दे गया। किसान जंगल से शोर मचाते हुए भाग निकले। फिरी से ग्रामीण एकत्र होकर लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंचे। गुलदार को तलाश कर जंगल से भागने के लिए शोर मचाया, पर गुलदार और उसके दोनों शावक नहीं मिले। लोगों का कहना है कि गुलदार आए दिन दिखाई देते रहते हैं, जिससे ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। कई बार वन कर्मियों को अवगत कराया, पर वन विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से शीघ्र गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। उधर, डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव का कहना है कि गुलदार को पकड़ने को प्रयास किया रहा है। लोगों से सावधानी बरतने को सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed