{"_id":"5e2894168ebc3e4b4e197f9e","slug":"guldar-showing-near-sugar-mill-nazibabad-news-mrt465240859","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगीरम्पुरी व चीनी मिल के पास दिखा गुलदार
नजीबाबाद। गांव जोगीरम्पुरी व किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में गुलदार दिखाई देने से नागरिकों में दहशत है। चीनी मिल में लोगों ने गुलदार को देखकर शोर मचा दिया और लाठी-डंडे लेकर दौड़े, तब-तक गुलदार वहां से भाग निकला।
गांव जोगीरम्पुरी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ग्रामीणों को गुलदार दिखाई दिया। दोपहर बाद भट्टे पर गुलदार पुन: दिखाई देने पर ग्रामवासियों में दहशत फैल गई। मौज्जिज अब्बास, हसन अली जैदी, मुंशी राजीव, धूम सिंह आदि ग्रामवासी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तब-तक गुलदार भाग निकला। ग्रामवासियों ने वन विभाग को सूचना देकर गुलदार को पकड़ने की मांग की। किसान सहकारी चीनी मिल स्नेह रोड पर भी गुलदार दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल बना है। किसान सहकारी चीनी मिल की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने गुलदार को पकड़ने की वन विभाग से मांग की है।