फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar showed in central colony, increased vigil

केन्द्रीय कालोनी मे गुलदार दिखा, वन विभाग ने बढ़ाई चौकसी 17-27-03

Sat, 02 May 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Guldar showed in central colony, increased vigil
केंद्रीय कालोनी में गुलदार दिखा, बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन

कालागढ़। केंद्रीय कालोनी में गुलदार के दिखने से लोगों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। उधर वन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से गुलदार पकड़ने को चौकसी बढ़ा दी है।
लॉकडाउन की वजह से हाइडिल कालोनी, नई कालोनी, केंद्रीय कालोनी व पुराना कालागढ़ मुख्य मार्ग पर आवागमन न होने से कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन्यजीव बड़ी संख्या में बाहर आ रहे है। केेंद्रीय कालोनी में संजय नगर के पीछे कब्रिस्तान के निकट शनिवार को गुलदार दिखाई दिया। कालोनी के सुनील कुमार ने बताया कि जब शनिवार को एक बाइक सवार वहां से जा रहा था। तभी गुलदार ने उस पर छलांग लगा दी। हालांकि युवक बाइक समेत आगे निकल गया। इस क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हनुमान व रविदास मंदिर के परिसर में बाघिन अपने बच्चे के साथ देखी गई है।
विज्ञापन

कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि तीन दिनों से इस क्षेत्र में गुलदार सक्रिय है, जिसे लेकर गश्ती दलों को चौकसी बढ़ाने को निर्देशित कर दिया गया है। लॉकडाउन में सूनेपन की वजह से जानवर जंगलों से बाहर आ रहे है। नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed