फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar seen on Gurudwara road, panic among villagers

Bijnor News: गुरुद्वारा मार्ग पर दिखाई दिया गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 21 Sep 2023 10:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
Guldar seen on Gurudwara road, panic among villagers
नांगलसोती के जंगलों में मिले गुलदार के पंजे के ​निशान। (स्रोत-ग्रामीण)
ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़वाने की मांग की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। बुधवार की सुबह गांव खैरूल्लापुर निवासी महिला हरमिन्दर कौर अपने बेटे लवप्रीत और मलकीत के साथ गुरुद्वारे मत्था टेकने जा रही थी। मुख्य मार्ग पर बैठे गुलदार को देख उनके होश उड़ गए। इससे पूर्व गांव निवासी गोपी के सामने भी गुलदार आ गया। सभी ने भागकर जान बचाई। ग्रामीण रंजीत, गुरदीप, सरजीत, गोपी, पाल सिंह, लक्ष्मण सिंह व अवतार सिंह ने गुलदार को पकड़वाने की मांग की।
बुधवार की सुबह करीब आठ बजे गांव अलियारपुर में प्राथमिक विद्यालय के समीप गन्ने के खेत में गुलदार ने बछिया को मार डाला। ग्रामीण बृहमपाल, हरिओम, हरीराज सिंह, विजयपाल, नासिर, महीपाल, जयप्रकाश आदि ग्रामीणों ने स्कूल की बाउंड्री ऊंची कराने, विद्यार्थियों को किसी अन्य स्कूल में स्थानांतरित कराने, गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने खैरूल्लापुर में टीम भेजी गई है। अलियारपुर काॅलोनी में पिंजरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन





खेतों में मिले गुलदार के पंजों के निशान





नांगलसोती। नांगलसोती निवासी सुबोध वर्मा, सतीश, राहुल कुमार सुबह गंगा खादर क्षेत्र में गए थे। गंगा मंदिर के समीप उन्हें गुलदार के पंजों के निशान दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से गुलदार देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की। उधर, सामाजिक वानिकी के दरोगा महिपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा भेजे गए फोटो में गुलदार के पंजे होने की पुष्टि नहीं हो रही है। टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहड़ा गांव में गुलदार ने निराश्रित गोवंश को निवाला

धामपुर। गांव मोहड़ा में गुलदार ने एक निराश्रित गोवंश को मार डाला। ग्रामीणों ने घटना के बारे में रेंजर को अवगत कराया। रेंजर ने गांव में जांच की और लोगों से संपर्क किया। रेंजर गोविंद गंगवार का कहना है कि गुलदार गन्ने के खेतों में छिपे है। सभी लोगों को सतर्कता के साथ जंगल में काम करना है। उधर, शेरकोट के तिपरजोत गांव के किसान चमन नागर, धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वे खेतों पर गए थे। चकरोड़ में गुलदार खड़ा दिखाई दिया। उन्होंने गांव में आकर शोर मचाया। वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed