फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar seen in the powerhouse premises, panic among people

Bijnor News: बिजलीघर परिसर में दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

Thu, 08 Jun 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Guldar seen in the powerhouse premises, panic among people
नहटौर। धींगरपुर बिजलीघर परिसर में मंगलवार को गुलदार और उसके दो शावक घूमते दिखाई दिए। गुलदार दिखने से अधिकारियों व कर्मचारियों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

धींगरपुर बिजली घर परिसर में गुलदार और उसके दो शावक घूमने की सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया और ग्रामीणों व कॉलोनी वासियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को फरीद नगर के ग्रामीणों ने गुलदार को बिजली घर की दीवार पर चढ़ते हुए देखा। गुलदार और उसके दो शावक दिखाई देने से ग्रामीणों व कॉलोनी वासियों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़वा कर अन्य स्थान पर छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीओ भजन लाल ने बताया कि कई दिन से गुलदार बिजलीघर परिसर में दिखाई दे रहा है। गुलदार के आने से वहां रहने वाले लोगों में दहशत है। वन दरोगा विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बिजलीघर परिसर में गुलदार दिखाई देने की सूचना मिली है। शीघ्र ही वहां पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed