{"_id":"61d33c769dc444762f0175e3","slug":"guldar-s-cubs-seen-in-air-transmitter-premises-nazibabad-news-mrt571964996","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर में नजर आए गुलदार शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर में नजर आए गुलदार शावक
विज्ञापन
नजीबाबाद के आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर में घूमते गुलदार शावक।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर में नजर आए गुलदार के शावक
नजीबाबाद (बिजनौर)। आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर में तीन व्यस्क गुलदार शावक फिर दिखाई देने से आकाशवाणी कर्मचारियों में दहशत है। वन विभाग ने एक माह तक शावक पकड़ने के लिए पिंजरा रखा लेकिन उसमें चारा लगाए बिना विभाग चार दिन पूर्व पिंजरा उठा ले गया।
सामाजिक वानिकी की उदासीनता से आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर, सामुदायिक चिकित्सालय समीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में गुलदार के हमले का खतरा मंडरा रहा है। आकाशवाणी ट्रांसमीटर पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को सोमवार को तीन व्यस्क गुलदार शावक ट्रांसमीटर परिसर में झाड़ियों के आसपास घूमते दिखाई दिए। मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे में तीनों गुलदार शावक विचरण करते हुए कैद हुए हैं।
आकाशवाणी के सहायक अभियंता तिलकराम ने बताया कि सामाजिक वानिकी अधिकारियों को लगातार गुलदार के व्यस्क शावक ट्रांसमीटर परिसर में होने के प्रमाण दिए जा रहे हैं। विभाग ने एक माह पूर्व गुलदार शावक पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। एक माह तक बिना चारा लगाए पिंजरा रखा रहा। 29 दिसंबर 2021 को वन पिंजरा हटा लिया। उधर सामाजिक वानिकी के रेंजर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को ट्रांसमीटर परिसर में गुलदार देखे जाने की सूचना होने की जानकारी न होने की बात कही।