{"_id":"5ea85d0d8ebc3e85b54f70f6","slug":"guldar-s-body-recovered-bijnor-news-mrt4795782101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार का शव बरामद
विज्ञापन
बिजनौर: अफजलगढ़ के गांव प्रेमपुरी में बरामद मृत नर गुलदार का शव ।
- फोटो : BIJNOR
गुलदार का शव बरामद
अफजलगढ़। गांव प्रेमपुरी से गुलदार का शव ढाई सौ मीटर दूर रामगंगा नदी में बरामद हुआ। वनकर्मी मौके पर पहुंचे। गुलदार की उम्र करीब ढाई से तीन साल के बीच है। मृत्यु का सही कारण पीएम के बाद ही पता चल पाएगा।
सोमवार देर शाम वन विभाग को गांव प्रेमपुरी के खेत में गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर अधिकारी पहुंचे तो गुलदार का शव वहां से लापता था। जब खेत स्वामी से सख्ती के साथ पूछताछ की गई। तो पता चला कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर खेत में गुलदार को मारकर रामगंगा बहती नदी में ईश्वर सिंह के खेत के समीप फेंक दिया। वन दारोगा श्यामलाल यादव ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि दो अन्य साथी फरार हो गए।
इस संबंध में डीएफओ एम सेम्मारन ने बताया कि गुलदार का शव बरामद हो गया है। पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा जा रहा है। उधर कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे ने शीघ्र आरोपियों को पकड़ कर कोर्ट में पेश किये जाने की बात कही है।