{"_id":"62e42da4b88e0c5f2f2db44c","slug":"guldar-reanimates-a-cow-tied-in-a-cowshed-dhampur-news-mrt599017871","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने मुस्तफापुर तैय्यब की गौशाला में बंधी गाय को फिर से बनाया निवाला, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने मुस्तफापुर तैय्यब की गौशाला में बंधी गाय को फिर से बनाया निवाला, लोगों में दहशत
विज्ञापन
गुलदार ने गोशाला में बंधी गाय को फिर से बनाया निवाला
शेरकोट। ग्राम सभा मुस्तफापुर तैय्यब के गांव नसीरदिवाला में विकास विभाग की ओर से संचालित गोशाला में गुलदार ने बृहस्पतिवार रात फिर घुस कर एक गाय को निवाला बना लिया। वहीं एसडीएम ने डीएफओ को पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़ने के निर्देश दिए।
गोशाला में गुलदार के हमले की दूसरी घटना के बाद शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, अभिषेक कोहली, प्रदीप यादव, प्रमोद कुमार, सतीश कुमार आदि कार्यकर्ता गोशाला पहुंचे और प्रशासन की ओर से किए प्रयास को नाकाफी करार दिया। कहा कि गोशाला के पास 24 घंटे वन विभाग कर्मी की ड्यूटी लगनी चाहिए। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने भी अधिकारियों के साथ गोशाला पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीएम ने डीएफओ बिजनौर से इस बाबत फोन से वार्ता की। एसडीएम ने शुक्रवार शाम तक डीएफओ को पिंजरे की व्यवस्था कर गुलदार पकड़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ मनीष दत्त, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा, वन दरोगा लक्ष्मीचंद, रेंजर गोविंद राम रहे।