फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar made morsel of cow dynasty

गोवंश को बनाया गुलदार ने निवाला

Tue, 07 Jan 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Guldar made morsel of cow dynasty
बिजनौर, नांगलसोती। गांव लालपुर सोजीमल में गुलदार ने एक गोवंश को निवाला बना लिया। जिससे गांव वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव लालपुर सोजीमल निवासी यादराम का घेर गांव से एक छोर पर है। यादराम के पशु घेर में बंधे रहते हैं। घेर की दीवार नहीं है। सोमवार रात गुलदार ने पशुशाला में आकर एक नवजात गोवंश को शिकार बना लिया। किसान जब सुबह उठा तो उसे गोवंश के अवशेष मिले। नांगलसोती क्षेत्र में लगभग एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ है। आलम सराय गांव में करीब तीन सप्ताह पूर्व गुलदार ने एक व्यक्ति चमन को शिकार बनाया था। गुलदार ने नांगल सोती के ही सबलगढ़ क्षेत्र में पायल को जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। गुलदार के हमले से लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed