{"_id":"6453fb94419f3487270b30a7","slug":"guldar-made-heifer-a-morsel-in-harewali-panic-among-villagers-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-693-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर= हरेवली में गुलदार ने बछिया को निवाला बनाया, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर= हरेवली में गुलदार ने बछिया को निवाला बनाया, ग्रामीणों में दहशत
Fri, 05 May 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव भगौता में गुलदार का आतंक बना हुआ है। बुधवार रात्रि गुलदार ने हमला कर गांव के रमेश सिंह कश्यप की पशुशाला में बंधी बछिया को निवाला बना डाला। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी गुलदार से बचाव के कोई मजबूती से इंतजाम नहीं कर रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गांवों में गुलदार दिन हो या रात, कभी भी दिखाई दे जाता है। लोगों का अपने खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा है। कभी हाथियों का झुंड खेतों में आकर किसानों की फसलों को बर्बाद कर देता है तो कभी गुलदार लोगों और उनके मवेशियों को हमला कर मौत के घट उतार रहा है। बताया गया कि गुलदार बुधवार रात गांव भगौता में रमेश कश्यप की पशुशाला में घुस गया। हमला कर वहां पर बंधी बछिया को निवाला बना डाला। रमेश सिंह कश्यप ने बताया कि बुधवार रात्रि बरसात होने के कारण वह पशुशाला देख नहीं पाए। रात्रि में किसी समय गुलदार पशुशाला में घुस गया और दूध पीती गाय की बछिया को हमला कर मार डाला। रोज की तरह से सुबह जाकर देखा तो पास के खेत में बछिया के अवशेष पड़े मिले। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन अवगत कराने के बाद भी कुछ नहीं होता। गांव के लोग रोज रात्रि में लाठीडंडों के साथ गांव में भ्रमण कर गुलदार से अपना, अपने परिवार और पशुओं की सुरक्षा करने को विवश हो रहे हैं। साहूवाला वन दरोगा राजेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है, लेकिन वह फिर भी गांव में टीम भेजकर गुलदार को जंगल में खदेड़ने का प्रयास करेंगे।