{"_id":"63de98515fc249544c22248f","slug":"guldar-made-cattle-a-victim-bijnor-news-c-14-1-105179-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार ने गोवंश को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार ने गोवंश को बनाया शिकार
विज्ञापन
अफजलगढ़। गुलदार ने कादराबाद में एक गोवंश को मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
गांव स्थित राकेश नेगी के खेत में गुलदार ने एक बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। गुलदार के लगातार पशुओं पर हमला करने से लोगो में भय व्याप्त है। ग्रामीण प्रशांत, संजय, मनोज, हरपाल व राकेश आदि का कहना है कि गुलदार सड़कों व खेतों पर देखा जा रहा है। गुलदार के भय से ग्रामीण खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में अनेक बार वन कर्मियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है, लेकिन वन कर्मियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में गुलदार का भय तथा वन विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। इस संबंध में वन दरोगा सुनील राजौरा ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने तथा शीघ्र टीम मौके पर भेजकर समस्या के समाधान की बात कही है।