{"_id":"649c812dce961e7b4908db04","slug":"guldar-made-a-treat-for-the-pet-dog-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-5934-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार ने पालतू कुत्ते का निवाला बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार ने पालतू कुत्ते का निवाला बनाया
Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
रेहड़। गुलदार ने मंगलवार रात बादशाहपुर में फिर एक पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। गुलदार के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुलदार ने रात में लगभग 12 बजे गांव निवासी आनंद सिंह के पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया।
आनंद ने बताया कि गुलदार के खौफ के चलते परिजन कमरों में सोए थे। घर की दीवार के समीप खड़ी ट्रॉली के सहारे गुलदार दीवार फांदकर अंदर आया। अंदर खड़े टिपलर पर उतरकर गुलदार ने कुत्ते को गर्दन से दबाकर उठा लिया। शोर सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो गुलदार को देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों को देख गुलदार कुत्ते को छोड़कर दीवार पर जाकर गुर्राने लगा। ग्रामीणों के आने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
आनंद सिंह ने कुत्ते के शव को घर से बाहर रख दिया। जिसे रात में गुलदार किसी समय उठाकर ले गया। ग्रामीण अरविंद, रेखपाल, सोनू, विजय, धर्मेंद्र, अशोक, रामपाल आदि ने वन विभाग की कार्यशैली पर उंगली उठाते हुए कहा कि विभाग किसी और हादसे के प्रतीक्षा में देखो और इंतजार करो कि नीति पर काम कर रहा है।