फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar made a pet dog morsel

गुलदार ने पालतू कुत्ते को बनाया निवाला

Thu, 19 Nov 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Guldar made a pet dog morsel
गुलदार ने पालतू कुत्ते को बनाया निवाला
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव आजमपुर गाजी में डेरे से रात में गुलदार ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
गांव आजमपुर गाजी में हरविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह का संयुक्त डेरा है। गांव से लगभग एक किलोमीटर के फासले पर स्थित डेरे पर सोमवार की रात गुलदार ने धावा बोलकर परिजनों के नजदीक से पालतू कुत्ते को उठा लिया। परिवार ने सुबह खेत में कुत्ते के अवशेष पड़े देखे। परिजनों का कहना है कि थोड़ी देर बाद खेत से कुत्ते के अवशेष गायब थे। उन्होंने गुलदार के गन्ने के खेतों में ही होने की बात कही।
ग्रामीण बलविंदर सिंह, मनोहर, मो.इरफान, रचना देवी, जोगा सिंह ने सामाजिक वानिकी के अधिकारियों से संपर्क कर क्षेत्र में गुलदारों के क्षेत्र में होने की आशंका व्यक्त की। आजमपुर गाजी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भोगपुर, आजमपुर, कनकपुर, इस्सेपुर, जगनवाला और समीपुर क्षेत्र में लगातार मादा गुलदार बच्चों सहित देखी जा रही है। उन्होंने किसी भी समय गुलदार द्वारा बड़ा हादसा करने की आशंका व्यक्त की। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन

आकाशवाणी परिसर में है गुलदारों का आशियाना
नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद के गांव समीपुर स्थित ट्रांसमीटर क्षेत्र में करीब डेढ़ वर्ष से गुलदार और उसके बच्चे देखे जा रहे हैं। आकाशवाणी अधिकारियों द्वारा सामाजिक वानिकी के अधिकारियों को गुलदार की सीसीटीवी फुटेज कई बार उपलब्ध कराई। आकाशवाणी के सहायक अभियंता तिलक राम ने बताया कि वन अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि ट्रांसमीटर परिसर में खड़ी झाड़ियां कटवा लें। आकाशवाणी अधिकारियों ने झाड़ियां काटते समय गुलदार के हमले की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed