{"_id":"64c2740f79500ccfe1060583","slug":"guldar-killed-a-youth-in-bijnor-fear-in-villagers-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जंगल में घात लगाए बैठा था गुलदार, हमला कर ली युवक की जान, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जंगल में घात लगाए बैठा था गुलदार, हमला कर ली युवक की जान, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 27 Jul 2023 07:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Jul 2023 07:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नगीना थानाक्षेत्र में घात लगाए बैठे गुलदार ने एक युवक की जान ले ली। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
गुलदार-प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नगीना थानाक्षेत्र में जंगल में काम के लिए गए एक युवक पर घात लगाए बैठे गुलदार ने जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर क्षेत्र के ग्राम तेलीपुरा निवासी जयेंद्र सिंह का पुत्र संदीप (18) जंगल में गया था। बताया जाता है कि शाम करीब 5:30 बजे जब वह खेत पर काम कर रहा था तभी अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर जानलेवा हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
आसपास के ग्रामीणों ने खेत पर खून पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। गुलदार युवक की गर्दन व पेट पूरी तरह खा गया। घटना की सूचना पाते ही वन विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र में गुलदार के हमले पिछले काफी दिनों से लगातार तेजी पकड़े हुए हैं। वन विभाग की तमाम कोशिशें गुलदार के हमलों को रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं।
विज्ञापन