{"_id":"5efa2ceb8ebc3e432d369afb","slug":"guldar-injured-heifer-bijnor-news-mrt488816081","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने बछिया को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने बछिया को किया घायल
विज्ञापन
गुलदार ने बछिया को किया घायल
अफजलगढ़। शाहपुर जमाल गांव में गुलदार ने बछिया को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। ग्रामीण ने मुआवजे की मांग की है। वहीं क्षेत्र में लगातार गुलदार की दस्तक से लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
गांव शाहपुर जमाल निवासी करोड़ी सिंह पुत्र डिग्गी सिंह ने बताया कि उसका घेर गांव के पास ही है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पुत्र के साथ घर खाना खाने के लिए चला गया था। कुछ देर बाद उसने गाय के रंभाने की आवाज सुनी। घेर में जाकर देखा तो गुलदार बछिया को पकड़ हुआ था। शोर सुनकर आसपास के लोग लाठी डंडे लेकर गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ दिया। घायल बछिया का उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और पीड़ित किसान को मुआवजे दिलाने की मांग की है। इस संबंध में डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव ने कहा कि मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली जाएगी और उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।