फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar found dead in the forest of Chhachri Teepe

छाछरी टीप के जंगल में मृत मिला गुलदार

Fri, 09 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Guldar found dead in the forest of Chhachri Teepe
बिजनौर के गांव छाछरी टीप के जंगल में खेत में मिला गुलदार का शव। - फोटो : BIJNOR
छाछरी टीप के जंगल में मृत मिला गुलदार
विज्ञापन

छाछरी मोड़ (बिजनौर)। गांव छाछरी टीप के जंगल में बाला देवी के खेत में शुक्रवार को मादा गुलदार मृत मिला। सूचना पर डीएफओ सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी खेत से मृत मादा गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए ले गए। डीएफओ ने बताया कि मादा गुलदार का विसरा बरेली जांच के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही मादा गुलदार की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ग्राम छाछरी टीप में वृहद गोशाला के निकट बाला देवी के खेत में शुक्रवार को मृत मादा गुलदार देखा गया। मादा गुलदार के मरने की खबर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्राम मानक पुरी, मुकरपुर, चक, गढ़ी, सिकंदरी, छाछरी टीप, उलेढा आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मृत गुलदार को देखने के लिए उमड़ पड़े। सूचना मिलने पर डीएफओ डॉ. अनिल पटेल, एसडीओ ज्ञान सिंह, एसआई मदनपाल, रेंजर विकास कुमार, वरुण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण रवि ढाका, मिथुन, सोनू, तेजपाल सिंह, नरेश भगत आदि का कहना है कि गोशाला की चारदीवारी होनी चाहिए। तारवाड़ में गुलदार घुसकर कई बार गोवंश को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने मादा गुलदार की मौत के बाद अन्य गुलदार से भी अपनी जान का खतरा बताया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र अति शीघ्र अन्य गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed