फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar entered the house, forest department caught him

Bijnor News: घर में घुसा गुलदार, वन विभाग ने पकड़ा

Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Guldar entered the house, forest department caught him
रेहड़ के गांव सादकपुर गुलदार के पकड़े जाने के बाद पिंजरे के पास जमा ग्रामीणों की भीड़।
रेहड़ (बिजनौर)। गांव सादकपुर में एक घर की दीवार फांदकर घुस जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने गुलदार को काबू किया। वन कर्मी फिलहाल गुलदार को अमानगढ़ ले गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर ग्रामीणों को अचानक गांव के समीप खेतों में एक गुलदार दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग कर गांव निवासी अली हसन के घर में जा घुसा। कुछ युवाओं ने वन विभाग को सूचना देते हुए गुलदार को मछली के जाल से घर में घेरने का प्रयास किया। लेकिन गुलदार चकमा देकर वहां से निकलकर दीवार फांद कर नासिर अंसारी के घर में घुसकर दीवार के पास रखे पंपिंग इंजन सेट के पास छुप गया।
विज्ञापन

गुलदार को देखकर नासिर अंसारी के परिजन घबरा गए और कमरों में जाकर छुप गए। गुलदार के घर में घुसा होने का पता लगते ही लोगों ने घर को घेर लिया। सूचना पर नगीना रेंजकर्मी मौके पर पहुंचे तथा दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को जाल में कैद कर पिंजरे में डाल लिया। गृह स्वामी साबिर अंसारी ने बताया वे लोग कुछ समय पहले ही खेतों से आकर पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी अचानक गुलदार आ पहुंच गया। गुलदार की दहशत के चलते दो घंटे तक उसका और उसके भाई का परिवार खौफ के साए में कमरों में बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार के पकड़े जाने पर परिजनों व ग्रामीणों सहित वन कर्मियों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। उधर, रेंजर नगीना प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है की पकड़ी गई मादा गुलदार है, जिसकी आयु लगभग दो वर्ष है। गुलदार को फिलहाल अमानगढ़ रेंज लाया गया है। टीम में वन दरोगा जगत सिंह राणा, मो. अब्बास, सुरेश सिंह, मुजीबुर्रहमान सहित रेहड़ थाना प्रभारी धीरज सोलंकी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

रेहड़ के गांव सादकपुर गुलदार के पकड़े जाने के बाद पिंजरे के पास जमा ग्रामीणों की भीड़।

रेहड़ के गांव सादकपुर गुलदार के पकड़े जाने के बाद पिंजरे के पास जमा ग्रामीणों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed