फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar did not show in the forest of Mohandia

मोहंडिया के जंगल में दिखाई नहीं दिया गुलदार

Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Guldar did not show in the forest of Mohandia
मोहंडिया के जंगल में दिखाई नहीं दिया गुलदार
विज्ञापन

मंडावर। गांव मोहंडिया के जंगल में गुलदार अब दिखाई नहीं दे रहा है। गुलदार को किसी पर हमला किए 20 दिन हो चुके हैं। वन विभाग के कर्मचारी खेतों में गुलदार की तलाश कर रही है।
गुलदार ने 26 दिसंबर को गांव मोहंडिया के जंगल में शफीक को मार डाला था। शफीक खेत में काम कर रहा था। इसके बाद से वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने को गांव के जंगल में सात पिंजरे लगा रखे हैं। गुलदार की लोकेशन का पता लगाने के लिए दस ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। गुलदार कई बार ट्रैप कैमरे में कैद हो चुका है। गुलदार अब तक मोहंडिया में उसी खेत के आसपास दिखाई दे रहा था, जिसमें उसने शफीक को मारा था। लेकिन अब चार पांच दिन से गुलदार ट्रैप कैमरे में दिखाई नहीं दे रहा है। गुलदार के पंजे के निशान मालन नदी के आसपास दिख रहे हैं। वन विभाग अब भी गुलदार को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को वन विभाग की टीम खेतों में गुलदार के पंजों के निशान की तलाश करती रही, लेकिन कहीं भी पंजों के निशान नहीं मिले। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए ड्रोन कैमरे मंगाने की बात की जा रही है, लेकिन इससे गुलदार के प्राकृतिक आवास में खलल पड़ेगा। 20 दिन से गुलदार ने किसी इंसान पर हमला नहीं किया है। वन विभाग नहीं चाहता कि उसकी किसी गलती से गुलदार फिर से हिंसक हो। रेंजर शरद गुप्ता के अनुसार गुलदार की तलाश की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed