Bijnor: हाईवे किनारे गुलदार पड़ा देख घबराए राहगीर, मौके पर पहुंचे वन कर्मी, रेस्क्यू पिंजरे में होगा उपचार
Bijnor News : बिजनौर में हाईवे किनारे घायल गुलदार का बच्चा पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे नगीना रेंज कार्यालय ले गए।
विस्तार
बिजनौर जनपद में रेहड़ के राजनगर के समीप हाईवे के किनारे घायल गुलदार को देख राहगीर घबरा गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी उपचार के बाद गुलदार को नगीना रेंज कार्यालय ले गए।
मंगलवार की देर शाम राहगीरों ने बनैली नदी पुल एवं राजनगर के मध्य हाईवे किनारे एक गुलदार को घायल अवस्था में पड़ा देखा। गुलदार को देख राहगीर भयभीत हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को गुलदार के जख्मी अवस्था में पड़ा होने की सूचना दी।
यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी
सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे और गुलदार का उपचार कराया। वन दरोगा जगत सिंह राणा ने बताया कि जख्मी अवस्था में मिले गुलदार की आयु छह-सात माह के आसपास है। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन से टकराकर गुलदार जख्मी हुआ है। घटना से आलाअधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस
प्राथमिक उपचार के बाद गुलदार को नगीना रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा है, जहां रेस्क्यू पिंजरे में उसका उपचार कराया जाएगा।