फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar child found injured on side of highway in Bijnor

Bijnor: हाईवे किनारे गुलदार पड़ा देख घबराए राहगीर, मौके पर पहुंचे वन कर्मी, रेस्क्यू पिंजरे में होगा उपचार

Tue, 30 Jan 2024 09:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Jan 2024 09:03 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में हाईवे किनारे घायल गुलदार का बच्चा पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे नगीना रेंज कार्यालय ले गए।

विज्ञापन
Guldar child found injured on side of highway in Bijnor
गुलदार घायल अवस्था में मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में रेहड़ के राजनगर के समीप हाईवे के किनारे घायल गुलदार को देख राहगीर घबरा गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी उपचार के बाद गुलदार को नगीना रेंज कार्यालय ले गए।

विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम राहगीरों ने बनैली नदी पुल एवं राजनगर के मध्य हाईवे किनारे एक गुलदार को घायल अवस्था में पड़ा देखा। गुलदार को देख राहगीर भयभीत हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को गुलदार के जख्मी अवस्था में पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे और गुलदार का उपचार कराया। वन दरोगा जगत सिंह राणा ने बताया कि जख्मी अवस्था में मिले गुलदार की आयु छह-सात माह के आसपास है। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन से टकराकर गुलदार जख्मी हुआ है। घटना से आलाअधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

प्राथमिक उपचार के बाद गुलदार को नगीना रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा है, जहां रेस्क्यू पिंजरे में उसका उपचार कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed