फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar captured in camera again in Mohandia

फिर ट्रैप कैमरे में कैद हुआ गुलदार का फोटो

Fri, 24 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Guldar captured in camera again in Mohandia
बिजनौर: मंडावर के गाम मोहं​​डया के जंगल में कैमरे में ट्रैप हुआ गुलदार। - फोटो : BIJNOR
मोहंडिया में फिर कैमरे में कैद हुआ गुलदार
विज्ञापन

मंडावर(बिजनौर)। गांव मोहंडिया में गुलदार पिंजरों के पास फिर से ट्रैप हुआ है। वन विभाग द्वारा कई तिकड़म भिड़ाने के बाद भी गुलदार पिंजरे में नहीं आ सका है। वन विभाग ने फिर से पिंजरों में गुलदार को फंसाने के प्रयास शुरू किए हैं।

गन्ने के खेतों में छिपे गुलदार ने गांव रतनपुर को छोड़कर फिर से मोहंडिया में ठिकाना बना लिया है। तीन दिन से गुलदार की लोकेशन मोहंडिया के जंगल में ही मिल रही है। गुलदार को आकर्षित करने के लिए वन विभाग तरह-तरह से प्रयास कर रहा है। इसे मोहंडिया में पिंजरों को लगाया गया है। नर गुलदार पिंजरों की ओर आ तो रहा है लेकिन पिंजरे में नहीं जा रहा है। वन विभाग के अफसर भी अब परेशान हो चुके हैं। बुधवार रात भी गुलदार का फोटो पिंजरों के पास लगे ट्रैप कैमरे में कैद हुआ है। डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक गुलदार को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed