फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar came in front of the farmer

Bijnor News: किसान के सामने आया गुलदार

Fri, 26 Apr 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 26 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Guldar came in front of the farmer
बिहजनाैर, अफजलगढ़। गांव शाहपुरजमाल में खेत पर गहाई के लिए जाते समय एक किसान के सामने गुलदार आ खड़ा हुआ। गुलदार देख उसके होश उड़ गए, उसने वहां से गांव की ओर दौड़ लगा दी। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव शाहपुरजमाल में गुलदार का आतंक छाया है। क्षेत्र में लगातार गुलदार नजर आ रहा है। जितेन्द्र कुमार का गांव के समीप खेत है वह बुधवार की दोपहर बाद अपने खेत पर गेहूं की गहाई कराने के लिए जा रहा था। जैसे ही गांव से बाहर मौसमपुर मार्ग स्थित पुलिया के समीप पहुंचा अचानक उसके सामने चौखे सिंह के खेत से गुलदार निकलकर सड़क पर आ खड़ा हुआ। गुलदार को देखकर जितेंद्र घबरा गया डर के मारे शोर मचाता हुआ गांव की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

गुलदार होने की खबर पर गांव में लोग एकत्र हो गए और लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार जंगल में भाग निकला था। ग्रामीण जितेन्द्र, भूपेंद्र, रिंकू, भगवाना, भूपेंद्र धवन, शिवकुमार बलराम व बालकराम आदि का कहना है गुलदार रोजाना खेतों पर आते जाते दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों को आशंका सता रही है कि कहीं गुलदार किसी बड़ी घटना को अंजाम न दे बैठे। पिछले वर्ष भी गुलदार गांव में एक वृद्धा व एक किशोर को मार चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में वन दरोगा जगत सिंह राणा ने बताया कि गांव में शीघ्र पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed