{"_id":"5eb438538ebc3e90984db23d","slug":"guldar-attacked-and-injured-five-farmers-bijnor-news-mrt480821236","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने हमला कर पांच किसानों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने हमला कर पांच किसानों को किया घायल
विज्ञापन
बिजनौर में चांदपुर के गांव मिर्जापुर बकैना में गुलदार के हमले के बाद पहुंची पुलिस और जमा ग्रामीण
- फोटो : BIJNOR
गुलदार ने हमला कर पांच किसानों को किया घायल
चांदपुर। गांव मिर्जापुर बकैना व पास के गांव तालिबपुर के जंगल में गुलदार ने हमला करके पांच किसानों को घायल कर दिया। गांव वालों ने गुलदार की गन्ने के खेत में घेराबंदी की हुई है। मौके पर पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंच गई है। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए खेत में जाल लगाया है।
चांदपुर थाना के गांव मिर्जापुर बकैना निवासी धर्मपाल सिंह अपने परिवार के साथ खेत पर मकान बनाकर रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को धर्मपाल सिंह अपने मकान के गेट पर खड़े थे। अचानक खेत की ओर से आए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए धनौरा अस्पताल ले जाया गया। गांव वासियों के मुताबिक गुलदार भागकर गांव मिर्जापुर से सटे गांव तालिबपुर में पहुंच गया। तालिबपुर के जंगल में अपने खेतों पर काम कर रहे अमरोहा जनपद के गांव शहजादपुर निवासी किसानों पर हमला कर दिया। जिसमें गांव शहजादपुर निवासी नितिन व चमन घायल हो गए। गांववासियों ने गुलदार की गन्ने के खेत में घेराबंदी कर दी। तभी गुलदार ने दूसरे खेत में काम कर रहे गांव मिर्जापुर बकैना निवासी अनुज व अजय कुमार पर भी हमला कर दिया। गुलदार के हमले से पांच लोगों के घायल होने से गांववासियों में भय व रोष बना हुआ है। गांववासियों का कहना है कि गुलदार के किसानों पर हमले हो रहे हैं जिससे किसानों को खेतों में काम करने जाने में डर लग रहा है। इस समय किसानों के सामने गन्ने की बुआई आदि काम हैं। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए गन्ने के खेत में जाल लगाया है।
वहीं, डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन का कहना है कि गुलदार ने हमला करके किसानों को घायल किया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। खेतों में गुलदार की तलाश की जा रही है।

बिजनौर में चांदपुर के गांव मिर्जापुर बकैना में गुलदार के हमले में घायल ग्रामीण।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन