फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked a young man who was cutting fodder in the field

Bijnor News: खेत में चारा काट रहे युवक पर गुलदार ने किया हमला

Sun, 04 Jun 2023 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked a young man who was cutting fodder in the field
नूरपुर में गुलदार के हमले में घायल युवक।
- गुलदार पर दरांती से वार कर युवक को खुद को बचाया
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर (बिजनौर)। खेत में चारा काट रहे एक युवक को गुलदार ने निवाला बनाना चाहा। गुलदार के हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। हालांकि युवक ने दरांती से गुलदार पर वार किया, तब कहीं जाकर उसकी जान बच सकी।
मोहल्ला रविदास नगर निवासी रोहित कुमार ( 20) पुत्र पीतम रविवार को नाहरसिंह गांव के पास अपने जंगल में रविवार को सुबह आठ बजे पशुओं के लिए चारा काट रहा था। तभी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार ने उसके एक पैर को अपने जबड़े में दबोच लिया। लेकिन युवक ने हाथ में दरांती से गुलदार पर वार कर खुद को बचाकर घायलावस्था में चीखता हुआ घर की ओर भाग लिया। युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास के किसान हाथों में डंडे लेकर मौके पर दौड़े।
विज्ञापन

किसानों की भीड़ को आता देख गुलदार जंगल में ओझल हो गया। उधर, परिजनों द्वारा घायल का उपचार निजी अस्पताल में कराया है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गुलदार देखा जा रहा है। किसानों वन अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण का कहना कि मौके पर टीम को भेजा गया है। उन्होंने घायल को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed