{"_id":"6717fb35572b81375a000474","slug":"guldar-attacked-a-young-man-riding-a-bike-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-134227-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाइक सवार युवक पर गुलदार ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाइक सवार युवक पर गुलदार ने किया हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/धामपुर। बाइक से लालपुर मान जा रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले से युवक घायल हो गया।
गांव लालपुर मान निवासी मो.यूसुफ का पुत्र मो.आदिल (24) बाइक से सैदपुरी से लालपुर मान जा रहा था। जैसे ही वह चमरौला क्षेत्र से गुजर रहा था। तभी एक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।
गुलदार के हमले से आदिल की टीशर्ट फट गई और उसकी कमर पर गुलदार के पंजे लगने से वह घायल हो गया। आबादी के निकट गुलदार के हमले से गांव चमरौला और आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने कुछ समय पहले एक गुलदार और दो शावक देखे थे।
n नसीरपुर बुजुर्ग में गुलदार ने बछड़े को मार डाला : धामपुर। गांव नसीरपुर बुजुर्ग के रतन सिंह, महावीर सिंह आदि का कहना है कि गुलदार ने जंगल में एक निराश्रित गोवंश को हमला कर मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। उधर, रेंजर गोविंद राम गंगवार का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।र