{"_id":"5e18ca728ebc3e8801067e53","slug":"guldar-appeared-in-taharpur-ishaq-meeting-held-in-school-nazibabad-news-mrt463176844","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य अध्यापकों ने अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति किया सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य अध्यापकों ने अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति किया सचेत
विज्ञापन
ताहरपुर इश्हाक में दिखाई दिया गुलदार, स्कूल में हुई बैठक
नजीबाबाद/जालालाबाद(बिजनौर)। नगर के मालन नदी रपटा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार देखे जाने से दहशत है। गांव ताहरपुर इश्हाक क्षेत्र में गुलदार देखे जाने के बाद प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बैठक की। अभिभावकों एवं शिक्षकों को सतर्क रहने के लिए कहा गया।
नजीबाबाद के मालन नदी रपटा क्षेत्र में काली मंदिर के आसपास बृहस्पतिवार रात गुलदार देखे जाने से हड़कंप मचा हुआ है। नजीबाबाद नगर क्षेत्र के आसपास कई गांवों में गुलदार देखा जा रहा है। गांव ताहरपुर इश्हाक और बौरेकी क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के ग्रामीणों को गुलदार दिखाई दिया। ओमपाल, भूरा, बब्बू, राशिद ने लोगों को गुलदार दिखाई देने की जानकारी दी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
शुक्रवार को प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल के मुख्य अध्यापकों हरगोविंद सिंह और सर्वेश कुमार ने अभिभावकों और एसएमसी सदस्यों की बैठक बुलाई। अनीस अहमद की अध्यक्षता एवं ग्राम प्रधान निशात अंजुम की उपस्थिति में हुई बैठक में क्षेत्र में खेतों में गुलदार दिखाई दिए जाने के बाद बच्चों के स्कूल आते-जाते समय सतर्कता बरतने की शिक्षकों ने सलाह दी। गुलदार दिखाई दिए जाने से स्कूल के बच्चों, शिक्षकों, रसोईया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में दहशत का माहौल है। अभिभावकों की ओर से मुन्ना, अब्दुल खालिक, आलेहसन, जुल्फिकार, राशिद, अरजिया, मोहम्मद यामीन, ओमपाल, मोहम्मद राशिद, भीम सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
---
गन्ने की खेतों में मादा गुलदार के बच्चे देने का समय हैं
बिजनौर वन प्रभाग के डीएफओ डॉक्टर मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मादा गुुलदार जनवरी और फरवरी में अक्सर गन्ने के खेतों में बच्चे देती हैं। बच्चों की सुरक्षा के चलते गुलदार ऐसे समय में खूंखार हो जाते हैं। उन्होंने गन्ने के खेतों में जाते समय सतर्कता बरतने, शोर-शराबा करने और गुलदार दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित किए जाने की सलाह दी। डीएफओ ने जिला प्रशासन को जल्द से जल्द गन्ने की फसल कटवाने के संबंध में भी पत्र भेजा है।
---
नायलॉन के जाल और पिंजड़े मंगा रहा विभाग
बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के प्रत्येक रेंज में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजड़ों की संख्या बढ़ाने के साथ वन विभाग रेशम और नायलॉन के जाल जुटा रहा है। डीएफओ डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के प्रत्येक रेंज में 36 मीटर लंबे और 6 मीटर चौड़े एक-एक जाल मंगाए जा रहे हैं, ताकि गुलदार देखे जाने पर एक ओर से जाल लगाकर गुलदार की घेराबंदी सुगमता से की जा सके।
---
गुलदार दिखाई देने पर इन नंबरों पर दें सूचना
नजीबाबाद। डीएफओ ने गुलदार दिखाई देने पर सीयूजी नंबर 7839435113, डीएफओ नंबर- 9651571800, वन क्षेत्राधिकारी कौड़िया रेंज- 9917132533, साहनपुर रेंज- 9457033968, साहूवाला एवं बढ़ापुर रेंज- 9690818833, राजगढ़ रेंज 7248459330 को तत्काल सूचना देने की सलाह दी।