फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar appeared in Gulalwali

गुलालवाली में दिखाई दिया गुलदार, दहशत

Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Guldar appeared in Gulalwali
नजीबाबाद के गांव गुलालवाली में गुलदार द्वारा गिराई गई दीवार। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद, मंडावली। ग्रामीण अंचलों में गुलदार दिखाई देने से दहशत का माहौल है। गांव गुलालवाली में एक घर के आसपास गुलदार दिखाई देने से अफरातफरी मच गई। ग्रामवासियों के शोर मचाने से गुलदार वहां से भाग निकला। वन विभाग व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्रामवासियों ने गुलदार के पदचिह्न और गुलदार द्वारा गिराई गई दीवार को वनकर्मियों को दिखाया।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के गांव गुलालवाली में नरेंद्र सिंह का घर गांव से निकलकर है। रविवार की रात करीब 8 बजे नरेंद्र के बगल के खाली पड़े मकान में गुलदार घुस आया। नरेंद्र व परिजनों ने फुर्ती से दूसरे मकान में स्वयं को बंद कर लिया। परिजनों ने गुलदार होने का शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मेघराज, ब्रह्मपाल सिंह, भोपाल, सिंह, गेंदा सिंह, पप्पू, गजराज सिंह, प्रकाशो देवी, मुनेश कुमार आदि ग्रामीणों के शोर के साथ नरेंद्र के घर की ओर आने से पहले गुुलदार वहां से भाग निकला। ग्रामवासियों ने वन विभाग व पुलिस को गुुलदार दिखाई देने की सूचना दी। वनकर्मियों और पुलिस को ग्रामवासियों ने गुलदार के पदचिह्न और गुलदार द्वारा गिराई गई दीवार दिखाया। वन कर्मियों ने गुलदार के पदचिह्न का निरीक्षण किया है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। उधर, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अमित त्यागी, मुकेश देवरानी, महिपाल ने क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से विद्यार्थियों के प्रति चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed