{"_id":"641c4d3c84c0062e9d060b83","slug":"guldar-and-cub-panic-spread-in-anthai-village-of-bijnor-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार व शावक मिलने से दहशत, ग्रामीणों को सता रहा ये डर, जानें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार व शावक मिलने से दहशत, ग्रामीणों को सता रहा ये डर, जानें- पूरा मामला
Thu, 23 Mar 2023 06:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Mar 2023 06:30 PM IST
सार
Bijnor News : अंथाई शेख में गुलदार व शावक मिलने से दहशत फैल गई। अब ग्रामीणों को यह डर सता रहा है।
विज्ञापन
बिजनौर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद में नींदडू क्षेत्र के अंथाई शेख में गन्ना काटते मजदूरों को देखकर मादा गुलदार अपने दोनों शावकों को छोड़कर भाग गई। युवक शावकों को गांव में ले आए, जिन्हें बाद में खेत में छोड़ दिया गया। खेत में गुलदार व शावक मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू-अंथाई संपर्क मार्ग पर अंथाई शेख निवासी विसाल अहमद का गन्ने का खेत है। बृहस्पतिवार को उसमें मजदूर गन्ना काट रहे थे। दोपहर में उन्हें खेत में मादा गुलदार दो शावकों के साथ नजर आई। मजदूरों को देखकर गुलदार शावकों को छोड़कर गन्ने के दूसरे खेत में चली गई। युवक शावकों को पकड़कर गांव में ले आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कुट्टू के आटे से सावधान: यहां व्रत का भोजन खाकर बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की हालत, हर तरफ मचा हड़कंप,तस्वीरें
वन क्षेत्र अधिकारी गोविंद गंगवार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शावक पकड़ने की सूचना देने पर उन्होंने सबसे पहले मजदूरों को दूसरे खेत में गन्ना काटने को कहकर शावकों को उसी स्थान पर छुड़वाया, जहां से उन्हें पकड़ा था। मादा गुलदार अपने शावकों को वहां नहीं पाकर हिंसक हो सकती थी।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: धारदार हथियार से पालतू श्वान को मार डाला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इसके बाद ग्रामीणों ने शावकों को उसी खेत में छोड़ दिया। गंगवार ने बताया कि किसान एहतियात के तौर पर अकेले खेत में जाने की बजाए दो से अधिक के समूह में जाएं।