{"_id":"68a0c66068e3f240110897da","slug":"gst-team-caught-tractor-trolley-full-of-bricks-later-released-it-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-157598-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जीएसटी टीम ने पकड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाद में छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जीएसटी टीम ने पकड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाद में छोड़ी
Sat, 16 Aug 2025 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। जिले में जीएसटी मोबाइल टीम ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। किसानों के विरोध के बाद टीम ने ट्रैक्टर ट्राॅली छोड़ दी।
गांव बड़िया का एक किसान अपने मित्र सतनाम सिंह की ट्रैक्टर-ट्राॅली से नांगलसोती क्षेत्र के भट्ठे से ईंट ला रहा था। नांगलसोती से बड़िया के रास्ते पर जीएसटी मोबाइल टीम ने ट्रैक्टर को रोक लिया। ट्रैक्टर चालक से बिल मांगे। ट्रैक्टर चालक ने मामले की जानकारी संबंधित किसान को दी। मोबाइल टीम ने ट्रैक्टर ट्राॅली चालक का मोबाइल फोन भी लिया। सूचना पर भाकियू कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
किसानों ने जीएसटी अधिकारी पर जबरन ट्रैक्टर ट्राॅली रोकने, चालक नीरज का मोबाइल छीनने और सुविधा शुल्क के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसानों के विरोध पर जीएसटी मोबाइल की टीम के हाथ पांव फूल गए। टीम ने चालक से छीना गया मोबाइल फोन वापस कर ट्रैक्टर ट्राॅली को भी छोड़ दिया।
सहायक आयुक्त रमेश कुमार सिंह ने इस मामले में चुप्पी साध ली। युवा प्रदेश महासचिव वरिंदर सिंह बांठ, आकाश चौधरी, फरमान, आशुतोष, ऋषभ चौधरी रहे।