{"_id":"5749e31e4f1c1b2f2d6937b2","slug":"gst-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसंगतियां दूर होने पर स्वीकार होगा जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसंगतियां दूर होने पर स्वीकार होगा जीएसटी
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sat, 28 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल के सम्मेलन में बनवारी लाल कंछल को सम्मानित करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि विसंगतियां दूर होने पर ही व्यापारी वर्ग जीएसटी को स्वीकार करेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में व्यापारी सुरक्षा बीमा योजना शुरू होने को व्यापारी वर्ग के लिए सरकार की ओर से तोहफा बताया।
माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित जिलास्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न चरम पर है।
विभागीय अधिकारी एसआईबी छापों के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों को स्पष्ट किया कि यदि एसआईबी के अधिकारी छापे डालने आते हैं, तो व्यापारी उनका घेराव करें। प्रांतीय अध्यक्ष ने जिला मुख्यालयों पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने की मांग पुरजोर ढंग से उठाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष नानकचंद आढ़ती की अध्यक्षता एवं प्रदीप डेजी के संचालन में हुए सम्मेलन में व्यापार मंडल की ओर से बनवारीलाल कंछल ने साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, शेरकोट चेयरमैन कमरुल इस्लाम, वरिष्ठ समाजसेवी बालकिशन सिंघल व जफर जैदी को सम्मानित किया।
साहनपुर चेयरमैन ने व्यापार मंडल के भवन हेतु 100 गज भूमि देने व अंतिम शव यात्रा वाहन शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री शिवकुमार माहेश्वरी, मनोज कुच्छल, सुरेश अग्रवाल, सुधीरचंद्र अग्रवाल, रुचिर अग्रवाल, शाहिद सिद्दीकी, नईम टाटा आदि व्यापारी शामिल रहे।
चोरी का खुलासा न होने पर रोष जताया
अफजलगढ़। पुराना कालागढ़ में शहनवाज के घर से चोर नकदी सहित लाखों का सामान समेटकर फरार हो गए थे। ग्रामीण शाहनवाज, अकबर, नसीम, खलील अहमद, हाजी रईस अहमद, अबरार आदि ने घटना का खुलासा न होने पर रोष जताया।