{"_id":"67212a11df8982bfe5040763","slug":"gst-department-took-initiative-will-get-reward-for-bringing-bill-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-134748-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जीएसटी विभाग ने की पहल, बिल लाने पर मिलेगा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जीएसटी विभाग ने की पहल, बिल लाने पर मिलेगा इनाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दीपावली पर जीएसटी विभाग की ओर से एक नई पहल की गई है। खरीदारी करने पर पक्का बिल लेकर जीएसटी विभाग को भेेजें। विभाग की ओर से लक्की ड्रा निकाला जाएगा। इसमें विजेता उपभोक्ताओं को विभाग इनाम देगा।
संयुक्त आयुक्त जीएसटी कार्यपालक राजीव आर्थर ने बताया कि 25 से 31 अक्तूबर तक विभाग की ओर से नई पहल शुरू की गई है। खरीदार मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, गिफ्ट सहित अन्य सामान खरीदने पर पक्का बिल लें। जिस पर जीएसटीएन नंबर दर्ज हो। इसके बाद प्राप्त बिल को विभाग की ओर जारी व्हाट्सएप नंबरों पर भेज सकते हैं। ग्राहकों को बिल पर अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा।
उपभोक्ता मोबाइल नंबर 7235001060, 72350010761, 7235001062, 7235001104, 7235001109, 7235001141, 7235001142, 7235001143, 7235002833, 72350012834 पर बिल भेज सकते हैं। राजीव आर्थर का कहना है कि उपभोक्ता के लिए विभाग की ओर से दीपावली पर यह अच्छी योजना शुरू की गई है। बिलो के आधार पर लाटरी निकालकर विजेता उपभोक्ताओं को इनाम दिया जाएगा