{"_id":"5bf6f72ebdec22418b5fd8c9","slug":"great-faith-on-the-banks-of-bhagirathi-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर दीपदान करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विदुर कुटी में भागीरथी के तट पर बृहस्पतिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने गंगा के तट पर डेरा जमा लिया। आधी रात से हर-हर गंगे के जयकारे गंगा के तट पर गूंजने लगेे। रात से ही गंगा में स्नान शुरू हो जाएगा।
बृहस्पतिवार की शाम तक करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने गंगा के तट पर डेरा डाल लिया था। रातभर श्रद्धालु मेले में आते रहेंगे। कई लाख श्रद्धालुओं के मेले में पहुंचने की उम्मीद है। मेले में डेरा डाले श्रद्धालुओं ने सुबह से गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया था। गंगा के तटपर सुबह से ही भारी भीड़ लगी थी। ठंड होने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। गंगा में बढ़ रहे जल स्तर की भी श्रद्धालुओं ने परवाह नहीं की। युवाओं के साथ महिलाओं ने भी गंगा में डुबकी लगाई व पूजा-अर्चना की। गंगा बैराज पर भी मेला लगा रहा। वहां भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बैराज पर भी श्रद्धालु डेरा जमाए हुए र्है। शाम से ही विुदरकुटी व बैराज के मेले में खिचड़ी बननी शुरू हो गई थी।
गंगा में खूब हुए दीपदान
गंगा के तट पर बृहस्पतिवार की शाम खूब दीपदान हुए। श्रद्धालुओं ने अपने पितृ की आत्मा की शांति व मोक्ष मिलने की कामना के लिए गंगा तट पर दीपदान किए। दीपदान से गंगा में हर ओर दीप ही जलते नजर आ रहे थे। दीपदान के बाद श्रद्धालुओं ने दान भी किए। कपड़े, खिचड़ी व अन्य सामान दान में दिए। दीपदान करने के लिए विदुर कुटी के मेले व गंगा बैराज पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
हर जगह लगे जाम
बृहस्पतिवार को विदुर कुटी के मेले श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी लाइन लगने के कारण कई बार जाम लगा रहा। मेले के अंदर श्रद्धालुओं को जहां जाम मिला, वहीं डेरा जमा दिया। मेले मुख्य द्वार पर कुछ पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था को संभालना। श्रद्धालुओं के काफिले जाम के बाद भी नहीं रुके। जहां भी मौका मिला वाहन को निकालकर गंगा के तट तक ले गए। बैराज मार्ग पर भी शाम से जाम लगना शुरू हो गया था। पुलिस व्यवस्था बनाने में लगी थी।
झूले, सर्कस का बच्चे उठा रहे हैं लुत्फ
झूले सर्कस का बच्चे खूब लुत्फ उठा रहे हैं। मेले में मां भगवती जागरण के साथ कीर्तन का भी आयोजन किया गया। मुंबई के कलाकारों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
खूब हो रहे हैं रिश्ते
गंगा मेले में नए रिश्ते बनाए जाते हैं। किसी को अपनी बेटी के लिए अच्छा वर चाहिए तो कोई आदर्श बहू की तलाश में पहुंचा है। काफी श्रद्धालु गंगा तट पर रिश्ता तय करना शुभ मानते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि जो रिश्ते गंगा तट पर बनते हैं वह ज्यादा मजबूत होते हैं।
गंगा मेले में तंबू में आग लगने से मची भगदड़
विदुर कुटी में गंगा मेले में एक तंबू में सिलिंडर लीक होने से तंबू में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई । अन्य तंबू वाले भी भाग खड़े हुए। बाद में सब ने मिलकर आग पर काबू पाया।
नगीना थाने के गांव काला खेड़ी निवासी कपिल भी अपने परिजनों के साथ गंगा मेले में गया है। मेले में कपिल का भी तंबू लगा है। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे तंबू में गैस का सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग ने ट्रैक्टर की छतरी को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से आसपास के तंबू वालों के हाथपांव फूल गए। श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। आग को फैलता देख श्रद्धालुओं ने इकट्ठा होकर आग पर रेत व पानी डालकर काबू पाया। दूर दराज तंबू डालने वाले श्रद्धालु भी मौके की ओर दौड़े। दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई। इस दौरान काफी देर तक मेले में अफरातफरी मची रही। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तंबू मालिक का दोबारा से लीक सिलिंडर को नहीं जलाने की हिदायत दी।
संघ के स्वयसेवकों ने की गंगा आरती
आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गंगा के तट पर भारत माता मां भागीरथी की आरती की। इस अवसर पर मूलचंद, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, देशराज सिंह, रचना पाल, सविता आदि उपस्थित रहे। जिला पंचायत द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई के भजन गायक प्रेम कुमार दूबे द्वारा भजन गाए गए।