{"_id":"6abc156f3f38f997dc05477e","slug":"grandfather-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-dumper-grandson-and-granddaughter-injured-bijnor-news-c-27-1-bij1007-191595-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दादा की मौत, पौत्र-पौत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दादा की मौत, पौत्र-पौत्री घायल
विज्ञापन
बिजनौर। पौत्र व पौत्री को बिजनौर सेंट मेरी स्कूल ले घर ले जा रहे बाइक सवार मंडावर थाने के गांव मानशाहपुर 52 वर्षीय ओंकार सिंह की डंपर की टक्कर लगने से मंगलवार को मौत हो गई। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव मानशाहपुर निवासी 52 वर्षीय ओंकार सिंह के बेटे का चंदक में मेडिकल स्टोर है। उनकी आठ साल की पौत्री अशवी व पांच साल का पौत्र अवि सेंट मेरी स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार सुबह दोनों बच्चों की परीक्षा थी। करीब दस बजे ओंकार सिंह दोनों को स्कूल से लेकर बाइक से घर जा रहे थे। रावली तटबंध पर पानी होने की वजह से वह मंडावर रोड होते हुए हमीदपुर संपर्क मार्ग से घर पहुंचते। मंडावर रोड होते हुए गांव जमालपुर पठानी पहुंचे तो बिजनौर की ओर से आए खाली डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ओंकार सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमाटम के लिए भेज दिया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का बैराज गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। ओंकार सिंह ने हेलमेट पहना था। अशवी की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दोपहिया वाहन चालकों को दिए जाएंगे हेलमेट
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हादसे को रोकने के लिए पुलिस प्रयासरत है। वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। चेकिंग प्वाइंट पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की व्यवस्था रहेगी। कुछ दिनों के लिए चालान की जगह हेलमेट दिया जाएगा। नियम तोड़ने पर एक हजार के लगभग चालान होता है। उसकी जगह आठ सौ रुपये के लगभग का हेलमेट दिलवाया जाएगा।